अंडरवर्ल्ड के डॉन दाऊद इब्राहिम को पाकिस्तान में किसी ने दिया जहर , वहाँ के पूरे देश की इंटरनेट सेवा की गई बंद

पाकिस्तान में छिपकर रह रहे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को जहर देने की खबर सामने आ रही है। जिसके बाद से पूरे पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि दाऊद को जहर दिया गया है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरी ओर पूरे पाकिस्तान में इंटरनेट सेवा ठप करने की जानकारी सामने आई है। इंटरनेट सेवा ठप होने के बाद कई लोग दावा कर रहे हैं कि दाऊद की खबर छिपाने के लिए ये कदम उठाया गया है। हालांकि, कुछ सरकार के कुछ लोगों का कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की वर्चुअल रैली के चलते ये कदम उठाया गया है, ताकि कोई हिंसक घटना न घटे।

सोशल मीडिया पर लोग कह रहै हैं कि इंटरनेट ठप करना लोगों के अधिकार छीनने जैसा है। कई सोशल एक्टिविस्ट इसे सूचना का अधिकार छीनना बता रहे हैं, जो सैंकड़ों व्यवसायों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। पाकिस्तान में इंटरनेट ठप होने के चलते लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि इमरान की रैली से पहले ही इंटरनेट को काफी धीमा कर दिया गया था। इंटरनेट ठप होने की खबर पर पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (पीटीए) का भी कोई रिएक्शन नहीं आया है।

पाकिस्तान की सीनियर पत्रकार आरजू काजमी ने कहा कि सोशल मीडिया से खबर की जानकारी मिली है कि दाऊद इब्राहिम को किसी ने जहर दिया है और उसके बाद उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई है। उसको कराची के किसी हॉस्पिटल में रखा गया है और ये खबर भी जो है कहीं ना कहीं सोशल मीडिया में गर्दिश कर रही है. कहां तक ठीक है मालूम नहीं, लेकिन एक बात इस ओर इशारा कर रही है कि दाल में कुछ काला है. पाकिस्तान में सोशल मीडिया और इंटरनेट का सर्वर डाउन कर दिया गया है।
 

Posted On:Monday, December 18, 2023


रांची और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ranchivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.